shweta soni

Add To collaction

लेखनी कहानी -13-May-2022

कहते हैं स्त्रियां झूठी होती हैं ! 


हां सच ही तो कहते हैं , कि स्त्रियां झूठी होती हैं 
अपनी तकलीफ़ किसी को ना , कह कर चुप रहती हैं 

कोई उनसे पूछे कैसी हो , अपने चेहरे की उदासी छुपाते हुए 
खुश होने का सबूत देती हैं 

तकलीफ़ कितनी भी हो उन्हें , पर अपनों के लिए 
अपने चेहरे पर मुस्कराहट बनाते रखती हैं 

अपने चेहरे पर आये , उस चोट के निशान को भी 
अपने सौंदर्य प्रसाधन से , छुपा लेती हैं 

अपने साथ हुए निर्दयता की बात , अपनी सिसकियों में छुपा लेती हैं 
सच ही तो कहते हैं लोग , कि स्त्रियां बहुत झूठी होती हैं ।।

   23
13 Comments

Swati chourasia

16-May-2022 04:55 PM

Nice

Reply

Neha syed

14-May-2022 09:39 PM

👏👏

Reply

Anam ansari

14-May-2022 09:29 PM

Nice

Reply